वित्त मंत्री का Budget 2024 : मुख्य बिंदु , सुधार और आपकी जेब पर असर

Admin

Updated on:

Budget 2024

भारत सरकार ने Budget 2024 के माध्यम से देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने की योजना बनाई है और इसी के साथ विकास की नई दिशा निर्धारित करने के लिए भी योजना बनाई है | इस बजट में सामाजिक कल्याण ,आर्थिक स्थिरता जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं हुई है | वित्त मंत्री ने इस बजट के जरिए गरीब वर्ग की सहायता , शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में पहल कदमी करने के लिए प्राथमिकता दी है बजट में किए गए सुधार और नई योजनाओं का उद्देश्य देश की आर्थिक वृद्धि को तेजी देना , रोजगार के अवसरों को आगे लेकर आना और समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है |

इस ब्लॉग में हम Budget 2024 के प्रमुख पहलुओं और सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे जो आने वाले वर्षों में भारत के अर्थव्यवस्था के विकास को काफी प्रभावित करेंगे |

Budget 2024 एक नई दिशा की शुरुआत –

वित्त मंत्री ने 2024 के बजट को लेकर आज कुछ पहल दिखाई है और इसके लिए कुछ घोषणाएं भी की है। इसके बारे में हम इस ब्लॉग में विस्तार से जानेंगे तो बने रहिए खास खबर के साथ |

1. आर्थिक दृष्टिकोण –

वित्त मंत्री ने 2024 के बजट में देश की आर्थिक स्थिति और भविष्य की दिशा को लेकर बहुत महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं इस बजट में देश की GDP वृद्धि दर 6.5% के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है जो पिछले साल की तुलना में स्थिर वृद्धि को दर्शाता है | महंगाई दर को नियंत्रित रखने के लिए भारत सरकार ने कई उपाय भी किए हैं जिनमें खाद्य सामग्रियों पर सब्सिडी और मूल्य नियंत्रण शामिल किए गए हैं साथ ही वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों जैसे बढ़ती हुई तेल की कीमतें और आर्थिक मंदी का भी बजट पर प्रभाव पड़ा है जिससे भारत सरकार ने सतर्कता बरतते हुए आर्थिक सुधार की योजनाओं की घोषणा की है |

Budget 2024 highlight

2. Budget 2024 की प्रमुख घोषणाएं –

2.1 वित्तीय घाटा –

भारत सरकार ने वित्तीय घाटे को नियंत्रित करने के लिए 2024-25 के लिए 5.5% का लक्ष्य निर्धारित किया है इस लक्ष्य को आने के लिए सरकार ने गैर जरूरी सरकारी खर्चों में कटौती करने की योजना बनाई है इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां की बिक्री व्यय में वृद्धि से भी घाटे को कम करने के बारे में कहा गया है |

2.2 राजस्व और व्यय –

2024-25 के बजट में कुल राजस्व 25 लाख करोड रुपए निर्धारित किया गया है जिसमें टैक्स और गैर टैक्स शामिल है व्यय में कुल वृद्धि 12% की की गई है |

2.3 कर सुधार –

कर सुधार स्लैब के अनुसार ₹500000 तक की आय पर कोई भी कर नहीं लगेगा और 10 लख रुपए तक की आय पर 10% कर लगेगा इसके अतिरिक्त जीएसटी दरों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं जिनसे वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी असर पड़ेगा |

3. क्षेत्र विशेष में बदलाव –

3.1 स्वास्थ्य सेवाएं –

2024-25 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 2.5 लाख करोड रुपए की वृद्धि की गई है जिसमें नई स्वास्थ्य योजनाएं शामिल की गई है सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केदो की संख्या बढ़ाने के निर्माण की भी घोषणा की है |

3.2 शिक्षा से संबंधित सेवाएं –

एजुकेशन क्षेत्र के लिए 1.8 लाख करोड रुपए का प्रस्ताव रखा गया है इसमें प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक के स्कूलों और विश्वविद्यालय के लिए नए कार्यक्रम और फंडिंग भी शामिल की गई है। विशेष रूप से विज्ञान प्रौद्योगिकी , इंजीनियरिंग और गणित जैसी शिक्षा पर ज्यादा जोर दिया गया है।

Budget 2024 Economic Impact

3.3 परियोजनाएं –

परियोजनाओं में खर्च करने के लिए सरकार ने 3 लाख करोड रुपए का बजट बनाया है इसमें सड़क रेलवे और ऊर्जा परियोजनाओं के लिए निवेश शामिल है प्रमुख परियोजनाओं में नए हाईवे निर्माण , रेलवे नेटवर्क विस्तार और कई नवीन ऊर्जा परियोजनाएं भी शामिल है |

4. सामाजिक कल्याण की योजनाएं –

4.1 सब्सिडी –

सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई नई योजनाएं लागू की है जिसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और नई खाद्य सुरक्षा योजना शामिल है इस बजट में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सहायता प्रदान करने का जोर दिया गया है |

4.2 गरीबों की सेवा –

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस बिंदु को भी केंद्रित किया है और बताया है कि स्वरोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों को भी बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे है।

5. कॉर्पोरेट क्षेत्र में लाभ –

5.1 व्यापार को बढ़ावा –

छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इस बजट में बात रखी गई है इसमें छोटे व्यापार करने वालों को आसान ऋण सुविधा उपलब्ध की जाएगी और बड़े उद्योगों के लिए पूंजीगत निवेश पर कर के लाभ दिए जाएंगे जिससे रोजगार के नए अवसर खुलेंगे ।

Faq –

1. Budget 2024 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
बजट 2024 का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कल्याण पर्यावरणीय स्थिरता और आर्थिक स्थिरता को बढ़ावा देना है इसके तहत सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा के निवेश की घोषणा की है |

2. वित्तीय घाटे का क्या लक्ष्य है?
Budget 2024 के अंदर वित्तीय घाटे को 5.5% तक सीमित रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है |

3. Budget 2024 के बारे में विपक्ष की क्या राय है?
विपक्ष ने 2024 के बजट में कई प्रावधानों पर आपत्ति जताई है जबकि विशेषज्ञों ने इसे आर्थिक स्थिरता और विकास के दृष्टिकोण से अच्छा बताया है।

निष्कर्ष –

वित्त मंत्री की घोषणाओं सामाजिक कल्याण और पर्यावरण स्थिरता को प्राथमिकता देने के लिए Budget 2024 बनाया गया है बजट में किए गए सुधारो का उद्देश्य आम जनता के जीवन स्थिति को सुधारना, रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना और देश की बुनियाद के ढांचे को सही करना है। Budget 2024 में स्वास्थ्य और शिक्षा में भी काफी सुधार किया गया है साथ ही गरीब और मध्यम वर्गीय के लोगों को भी लाभ देने वाली योजनाएं इसमें बनाई गई है।

सभी लक्षणों को पूरा करने के लिए आने वाले समय में बजट के प्रभाव और कार्यानयन की निगरानी महत्वपूर्ण रहेगी जिससे कि बजट की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके और भविष्य में किसी को भी तकलीफ का सामना न करना पड़े।

हम आपके लिए ऐसे ही मनोरंजन की खबरें लाते रहेंगे | बने रहिए खास खबर के साथ और अगर आपको हमारी यह खबर पसंद आती है तो इसके बारे में अधिक जानने के लिए भी हमारे साथ बने रहिए या फिर आप हमारे Facebook , Instagram, Whatsapp के चैनल से भी जुड़ सकते हैं |

Leave a Comment