Rajinikanth Net Worth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर रजनीकांत ने 2023 में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर से जबरदस्त वापसी की। 72 साल की उम्र में भी उन्होंने यह साबित कर दिया कि वे बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह हैं। जेलर की सफलता ने न सिर्फ उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया बल्कि उनकी संपत्ति में भी भारी मुनाफा हुआ। उनकी 2023 की कमाई ने उनके साथी एक्टर कमल हासन को भी पीछे छोड़ दिया। आइए जानते हैं कि कैसे रजनीकांत की नेट वर्थ में जबरदस्त उछाल आया।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं रजनीकांत? (Rajinikanth Net Worth)
2022 में रजनीकांत की नेट वर्थ लगभग 100-120 करोड़ रुपए के बीच थी। उस साल उनकी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, जिसके कारण उनकी कमाई सीमित रही। रजनीकांत ने 2022 में सिर्फ 47 करोड़ रुपए कमाए, लेकिन 2023 में आई जेलर ने उनकी किस्मत बदल दी।
जेलर एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें रजनीकांत ने एक रिटायर्ड जेलर का किरदार निभाया। फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की, जिससे रजनीकांत की फीस और नेट वर्थ में भारी बढ़ोतरी हुई। फिल्म के लिए रजनीकांत को 210 करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस दी गई थी। पहले उन्हें 110 करोड़ रुपए मिले, और बाद में फिल्म की सफलता के बाद एक लग्जरी कार और 100 करोड़ की एक्स्ट्रा रकम भी दी गई।
2023 में रजनीकांत की नेट वर्थ
2023 में, रजनीकांत की नेट वर्थ 457 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई। उनकी संपत्ति में 12 महीनों में 357% से अधिक की वृद्धि हुई, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 4.5 गुना ज्यादा थी। इस फिल्म ने उन्हें न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी मोस्ट डिमांडिंग हीरो बना दिया। अब वे अपनी अगली फिल्म लाल सलाम के लिए भी भारी भरकम फीस की डिमांड कर रहे हैं।
रजनीकांत की 2023 की सफलता के बाद, वे नेट वर्थ के मामले में अपने साथी स्टार कमल हासन से भी आगे निकल गए हैं। कमल हासन की कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपए है, जो रजनीकांत की बढ़ती संपत्ति के मुकाबले काफी कम है।
रजनीकांत की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल
रजनीकांत के पास चेन्नई के पोएस गार्डन में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास 30 करोड़ रुपए की कीमत वाला एक मैरिज हॉल भी है, जिसमें 1000 लोग बैठ सकते है। रजनीकांत की लाइफस्टाइल बहुत ही अलग और रॉयल तरीके की है। आम जनता में भी रजनीकांत की लाइफस्टाइल कमाल की है और लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक पोस्ट पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
रजनीकांत का फिल्मी करियर
रजनीकांत ने 1975 में फिल्म अपूर्वा रागंगल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जो एक तमिल ड्रामा थी। जेलर की सफलता के बाद रजनीकांत का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। वे लाल सलाम और थलाइवा 171 जैसी बड़ी फिल्मों के लिए तैयार हैं। थलाइवर 171 में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं। 2023 ने रजनीकांत को एक बार फिर साबित कर दिया कि वे दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उनकी फीस और नेट वर्थ में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे वे देश के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक बन गए हैं।
हम आपके लिए ऐसे ही मनोरंजन की खबरें लाते रहेंगे | बने रहिए खास खबर के साथ और अगर आपको हमारी यह खबर पसंद आती है तो इसके बारे में अधिक जानने के लिए भी हमारे साथ बने रहिए या फिर आप हमारे Facebook , Instagram, twitter के चैनल से भी जुड़ सकते हैं |
Bollywood Throwback: जब नशे में अशोक कुमार की गोद में जा गिरे थे धर्मेंद्र, जानें दिलचस्प किस्सा
OTT Release This Week: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज हो रही ब्लॉकबस्टर फिल्में और सीरीज