Manmohan Singh Net Worth: नहीं रहे देश के पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ,अपने पीछे कितनी छोड़ गए है संपत्ति ?

Admin

Updated on:

Manmohan Singh Net Worth

Manmohan Singh Net Worth: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उनको दिल्ली के  एम्स  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह के निधन की पुष्टि एम्स हॉस्पिटल ने खुद की।

एम्स की तरफ से बताया गया कि भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 के लगभग  मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सासें ली।   पूरे देश में इस बात को लेकर  शोक की लहर छायी हुई है ।

पीएम समेत कई हस्तियों ने जताया शोक – 

मनमोहन सिंह कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके थे। उधर डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर देखने को मिल रही है। मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है। इनमें प्रियंका गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे, वीरेंद्र सहवाग, गौतम अडानी आदि शामिल हैं।

2004 से 2014 तक रहे थे भारत के प्रधानमंत्री –

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनका कार्यकाल देश की अर्थव्यवस्था में कई महत्वपूर्ण सुधारों और बदलावों के लिए याद किया जाएगा। खासकर 1991 में बतौर वित्त मंत्री उनके द्वारा किए गए आर्थिक उदारीकरण के फैसले को ऐतिहासिक माना जाता है।

कितनी थी डॉ. मनमोहन सिंह की कुल संपत्ति(Manmohan Singh Net Worth)?

डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Net Worth) के पास 15.77 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति थी। उन्होंने 2013 में प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अपनी संपत्ति का सार्वजनिक रूप से विवरण लोगो के सामने रखा था ।

आवासीय संपत्ति: उनके पास दिल्ली और चंडीगढ़ में दो फ्लैट थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 7.27 करोड़ रुपये थी।
बैंक बैलेंस: उनके बैंक खातों में 3.46 करोड़ रुपए जमा थे।
सोने के गहने: उन्होंने 150.80 ग्राम सोने के गहनों का स्वामित्व बताया था, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई थी।
कोई कर्ज नही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं था।

डॉ. मनमोहन सिंह की शिक्षा – 

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्होंने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मैट्रिक की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री हासिल की। 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल की।

मनमोहन सिंह की प्रॉपर्टी –

मनमोहन सिंह की प्रॉपर्टी या घर की बात करें तो उनके पास केवल 1 घर और 1 फ्लैट था. चंडीगढ़ में घर की कीमत 5.64 करोड़ रुपये थी वहीं दिल्ली में फ्लैट की कीमत 2.23 करोड़ रुपये थी.मनमोहन सिंह के पास मारूति 800 कार थी।

मनमोहन सिंह का पर‍िवार –

डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर की तीन बेटियां हैं।

“मनमोहन सिंह ने भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दो कार्यकाल पूरे किए हैं।”

पहला कार्यकाल (2004–2009):

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (NREGA) लागू किया। वहीं सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) भी उनके कार्यकाल में आया। इसके अतिरिक्त उन्हें ऐतिहासिक भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता पर हस्ताक्षर के लिए भी जाना जाता है।

दूसरा कार्यकाल (2009–2014):

दूसरे कार्यकाल में उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि, इस दौरान उन्हें 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला और राष्ट्रमंडल खेल घोटाले जैसे विवादों का भी सामना करना पड़ा।

हम आपके लिए ऐसे ही मनोरंजन की खबरें लाते रहेंगे | बने रहिए खास खबर के साथ और अगर आपको हमारी यह खबर पसंद आती है तो इसके बारे में अधिक जानने के लिए भी हमारे साथ बने रहिए या फिर आप हमारे Facebook , Instagram, twitter के चैनल से भी जुड़ सकते हैं |

Darr Interesting Facts: जब राहुल रॉय, अजय देवगन और आमिर खान ने ठुकराई थी ‘डर’, फिर कैसे मिला शाहरुख खान को आइकॉनिक रोल?

Leave a Comment