Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया कौन हैं? जो पैरेंट्स पर अभद्र कमेंट करने के बाद विवाद में आए

nicky writer

Updated on:

Ranveer Allahbadia Controversy

Ranveer Allahbadia Controversy: आजकल आप हर तरफ रणवीर इलाहाबादिया का नाम सुन रहे होंगे। सोशल मीडिया पर तो ये नाम आग की तरह फैल गया है और हर तरफ इनकी आलोचनाएं हो रही हैं। रणवीर एक यूट्यूबर हैं और पिछले दिनों ये ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में नजर आए और यहां पैरेंट्स पर अभद्र कमेंट किया जिसके बाद काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कई राज्यों में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और लोगों ने इनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठाई है।

रणवीर इलाहाबादिया के साथ स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का नाम भी सामने आया है। रणवीर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कदम उठाया है लेकिन वो फिलहाल फरार चल रहे हैं। रणवीर इलाहाबादिया कौन हैं, इनके पैरेंट्स कौन हैं और वो क्या करते हैं, चलिए आपको उनके बारे में सबकुछ बताते हैं।

कौन हैं रणवीर इलाहाबादिया? (Who is Ranveer Allahbadia)

1 जून 1993 को मुंबई में जन्में रणवीर इलाहाबादिया के पिता गौतम अरोड़ा और मां स्वाति अरोड़ा हैं। रणवीर इलाहाबादिया का पूरा नाम रणवीर अरोड़ा इलाहाबादिया जो डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं और पॉडकास्ट चलाते हैं। इनके पॉडकास्ट में कई बड़े सेलिब्रिटीज आ चुके हैं और ये काफी पॉपुलर भी रहे हैं। रणवीर के पिता गौतम एक आईवीएफ विशेषज्ञ हैं और रणवीर डॉक्टर्स की फैमिली से बिलॉन्ग करती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम अरोड़ा मिरेकल मैन के नाम से फेमस हैं क्योंकि उन्होंने भारत में पहली ट्रांस-एथनिक सरोगेसी और समलैंगिंक जोड़े के लिए पहली प्रेग्नेंसी कराने का काम किया था। बताया जाता है कि गौतम अरोड़ा ने अपनी बिल्डिंग के गैरेज से एक छोटा सा क्लिनिक खोला था और बाद में रोटुंडा नाम का एक IVF सेंटर शुरू किया था। उनके ऊपर कई किताबें लिखी गई हैं और उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं।

बताया जाता है कि 1996 में गौतम अरोड़ा ने स्पर्म बैंक भी खोला था जिसके खिलाफ उनके पैरेंट्स भी हो गए थे। उस समय उन्हें भी लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था लेकिन कुछ सालों के बाद उनका ये कदम लोगों को समझ आया और ये आज फेमस हो गया है। रणवीर के पिता गौतम अरोड़ा एकमात्र LGBT (लेस्बियन गे बाई-सेक्सुअल ट्रांस-सेक्सुअल) फ्रेंडली क्लिनिक खोला था, वहीं अगर रणवीर की मां की बात करें तो वो भी डॉक्टर हैं जो स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

रणवीर इलाहाबादिया ने धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है, वहीं मुबंई से ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। बाद में उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया और अब पॉडकास्ट के लिए फेमस हैं।

क्या है रणवीर इलाहाबादिया का विवाद? (Ranveer Allahbadia Controversy)

31 साल के रणवीर इलाहाबादिया पिछले दिनों यूट्यूब के एक शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पहुंचे थे। इसमें समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखर्जी शामिल थे जिनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। शो के दौरान रणवीर ने कहा था कि वो पैरेंट्स को संबंध बनाते हुए देख सकते हैं और उन्हें ऐसा करना अच्छा लगेगा।

इसके बाद उनको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब बातें लिखीं और उनके वीडियो की वो क्लिप खूब वायरल हुई। हालांकि, बाद में उसे सोशल मीडिया से हटाया गया जिससे विवाद ज्यादा ना हो लेकिन फिर भी ये विवाद कम नहीं हो रहा। रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है लेकिन लोग उन्हें माफ करने के मूड में लग नहीं रहे हैं।

हम आपके लिए ऐसे ही मनोरंजन की खबरें लाते रहेंगे | बने रहिए खास खबर के साथ और अगर आपको हमारी यह खबर पसंद आती है तो इसके बारे में अधिक जानने के लिए भी हमारे साथ बने रहिए या फिर आप हमारे Facebook , Instagram, twitter के चैनल से भी जुड़ सकते हैं |

Darr Interesting Facts: जब राहुल रॉय, अजय देवगन और आमिर खान ने ठुकराई थी ‘डर’, फिर कैसे मिला शाहरुख खान को आइकॉनिक रोल?

Leave a Comment